Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

ममता बनर्जी और आई-पैक के प्रतीक जैन की मुलाकात, 2026 की रणनीति पर चर्चा शुरु

आगामी 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई

22 Feb 2025

ममता बनर्जी और आई-पैक के प्रतीक जैन की मुलाकात, 2026 की रणनीति पर चर्चा शुरु

आगामी 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच, चुनावी रणनीतिकार संस्था आई-पैक के प्रमुख सदस्यों में से एक प्रतीक जैन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हाल ही में मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई, हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, 2026 के विधानसभा चुनाव में 250 से अधिक सीटों का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पार्टी अभी से सक्रिय हो गई है।

ममता बनर्जी ने पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने के संकेत दिए हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि प्रतीक जैन के साथ बैठक इसी संदर्भ में हुई होगी। बंगाल में अब भी तृणमूल कांग्रेस आई-पैक की रणनीतिक सलाह लेती है, लेकिन अंतिम निर्णय ममता बनर्जी खुद लेती हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अगर संगठन में कोई बदलाव होता है, तो वह भी ममता के निर्देश पर ही होगा।

चुनाव में पार्टी की रणनीति कैसी होगी, जनता तक कैसे पहुंचा जाएगा और विपक्ष का सामना किस तरीके से किया जाएगा—इन सभी बिंदुओं पर चर्चा संभव है। सूत्रों का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस 2026 के लिए अभी से तैयारियों में जुट गई है। पार्टी प्रमुख के निर्देश पर कार्यकर्ता सक्रिय हो रहे हैं और संगठन को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। ममता बनर्जी ने पहले ही कहा है, "हम 250 सीटें जीतेंगे।" ऐसे में, चुनावी रणनीति को लेकर आई-पैक के साथ बैठक को अहम माना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता बनर्जी और आई-पैक के प्रतीक जैन की मुलाकात
आगामी 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News